लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे चार युवक गिरफ्तार, चार अवैध असलहे बरामद

लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे चार युवक गिरफ्तार, चार अवैध असलहे बरामद कोतवाली पुलिस ने मीरनपुर सक्का तिराहे के पास घेराबंदी कर पकड़ा, तीन .32 बोर पिस्टल, एक देशी तमंचा और चार कारतूस बरामद जखनियां (गाजीपुर)। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लूटपाट की घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन .32 बोर पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस .32 बोर, एक देशी तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार, शनिवार 21 नवंबर को प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार पाठक को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक अवैध असलहों के साथ किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम ने मीरनपुर सक्का तिराहे के पास घेराबंदी की और चार संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से चार अवैध असलहे और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पिन्टू कुमार बिंद (26) पुत्र गोपाल कुमार बिंद, अमन चौधरी (22) पुत्र रामजीत चौधरी निवासी जैतपुरा, राहुल यादव (25) पुत्र सुरेश यादव निवासी उसरा जैतपुरा तथा कमलेश यादव (25) पुत्र फौदी यादव निवासी इमली महुआ, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।पुलिस ने चारों आरोपितों के विरुद्ध मु0अ0सं0 838/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा पंजीकृत किया है। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार पाठक तथा उपनिरीक्षक शिवमणि त्रिपाठी मय हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों एवं अवैध असलहों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।