भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा ने हर्षोल्लास से मनाया परशुराम जयंती

चौरी चौरा गोरखपुर।भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा ने रविवार को टेलहनापार स्थित एक मैरिज लॉन में भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि व संगठन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष शशिभूषण पांडेय ने अपने संबोधन में कहा बच्चों को शिक्षा और संस्कार देकर मजबूत बनाने की जरूरत है। अधिकार मांगने से नहीं मिलता है बल्कि अधिकार को प्राप्त करना होता है। प्रदेश संगठन मंत्री मोहन चंद्र मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि ब्राह्मणों को यूजीसी कानून के माध्यम से आशंका मात्र से मुजरिम बनाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मंदिर में ब्राह्मण और सवर्ण के साथ अन्याय करने का माध्यम बना दिया। भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के प्रति कुछ लोगों की टिप्पणी होती रहती है। अब ब्राह्मण समुदाय ब्राह्मण संगठनों के माध्यम से उच्च स्थान तक पहुंचकर धर्म की स्थापना करनी है। ब्राह्मण समुदाय का उत्थान केवल ब्राह्मण ही कर सकता है। सर्वे भवन्तु सुखिन: का पाठ ब्राह्मण ही पढ़ाता है और सबके कल्याण की कामना करता है। संविधान समाज को समान व्यवहार की बात करता है तो फिर संविधान में जातियों को आरक्षण की व्यवस्था कहां से आ गई। कार्यक्रम को प्रदेश महामंत्री विवेकानंद दूबे, प्रदेश सचिव कृष्ण गोपाल ओझा, मंडल अध्यक्ष विजय शंकर शुक्ल, संतोष शुक्ल, जगमोहन शुक्ल, अनिल शुक्ला आदि ने भी संबोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज एकजुट हो और ब्राह्मण परिवार की शादी कार्यक्रम में सहयोग करें। इससे पूर्व भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। कार्यक्रम में श्यामनारायण मिश्र, विपुल शुक्ला, पवन उपाध्याय, जयशंकर उपाध्याय, विद्यासागर पांडेय, संदीप, गणेश त्रिपाठी, नीरज पांडेय, सत्यप्रकाश मणि, गौरव शुक्ला, अमरेंद्र चौबे, राधे मोहन दूबे, अवधेश शुक्ला, विनय शुक्ला, राजेश शुक्ला, विनोद शुक्ला, रमेश चंद्र दीक्षित, रामप्यारे शुक्ल, राजकिशोर त्रिपाठी, दीनदयाल मिश्रा, कृष्ण मोहन शुक्ला सहित बड़ी संख्या ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे। फोटो