बेलघाट के नारायणेश्वर शिव मंदिर में नवयुवक कांवरिया संघ का 10वां वर्षरुद्राभिषेक

बेलघाट के नारायणेश्वर शिव मंदिर में नवयुवक कांवरिया संघ का 10वां वर्षरुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारा संपन्न, कलनिकलेगी भव्य शिव झांकी और होगा जागरण बेलघाट/गोरखपुर। सावन माह के पावन अवसर पर बेलघाट स्थित प्राचीन नारायणेश्वर शिव मंदिर परिसर में नवयुवक कावरिया संघ द्वारा लगातार दसवें वर्ष भगवान भोलेनाथ के पावन रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से परिपूर्ण इस आयोजन में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक, पूजन-अर्चन एवं आरती में सहभागिता की तथा विशाल भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विद्वान आचार्यों द्वारा विधि-विधान से भगवान शिव के रुद्राभिषेक के साथ हुआ। पूरे मंदिर परिसर में "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस आयोजन में नवयुवक कावरिया संघ के अध्यक्ष भोलू वर्मा के नेतृत्व में सभी शिवभक्तों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान सुनील वर्मा एवं धर्मेश वर्मा रहे, जिन्होंने श्रद्धापूर्वक भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया। नवयुवक कावरिया संघ के जनक दीपक मोदनवाल की इस धार्मिक आयोजन को प्रारंभ कराने और वर्षों से इसकी परंपरा को आगे बढ़ाने में विशेष एवं प्रेरणादायी भूमिका रही है। उनके मार्गदर्शन और संकल्प के परिणामस्वरूप यह आयोजन आज लगातार दसवें वर्ष भी पूरे भव्य स्वरूप में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा और क्षेत्रवासियों के सहयोग से यह धार्मिक परंपरा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी। रुद्राभिषेक के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज़ से आए श्रद्धालुओं, कांवरियों एवं स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन समिति के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह और सेवा भाव के साथ व्यवस्थाओं का संचालन किया। आयोजन समिति ने बताया कि 2 अगस्त को मंदिर परिसर से भव्य शिव झांकी निकाली जाएगी तथा रात्रि में विशाल शिव जागरण का आयोजन होगा। इसमें वाराणसी प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा शिव भक्ति की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम को लेकर पूरे बेलघाट क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना हुआ है। संवाददाता : भोला गौड़ बेलघाट, गोरखपुर