गोरखपुर। बांसगांव संदेश बाबा गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा

गोरखपुर। बांसगांव संदेश बाबा गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर गोरखपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आ रही है। उप निरीक्षक राधेश्याम सेहरा अपनी पुलिस टीम के साथ रात्रि गश्त करते हुए मंदिर परिसर में लगातार भ्रमण कर रहे हैं। मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस विभाग द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी अपने-अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन कर रहे हैं। गोरखनाथ मंदिर परिसर क्षेत्र में गोरखपुर पुलिस लगातार निगरानी रखते हुए हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है, ताकि श्रद्धालु निर्भय होकर दर्शन कर सकें और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। पुलिस प्रशासन का यह प्रयास श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।