Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

*गीडा सेक्टर 13 की प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने

*गीडा सेक्टर 13 की प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने

*गीडा सेक्टर 13 की प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने घंटों मशक्कत के बाद पाया काबू* सहजनवा गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) सेक्टर 13 स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में सुबह करीब 8:30 बजे भीषण आग लग गई। फैक्ट्री से उठते धुएं को देखकर वहां मौजूद कर्मियों ने शोर मचाया और आसपास के लोगों को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया गया।सूचना पर गीडा की फायर ब्रिगेड टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने लगातार कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पा लिया। हालांकि, फैक्ट्री में रखी लकड़ियों के कारण आग पूरी तरह से बुझने में समय लग रहा है और धुआं अभी भी सुलग रहा है। एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच जारी है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी को आग का कारण माना जा रहा है। यह भी ध्यान देने वाली बात है कि हर साल फैक्ट्री में आग लगने की घटनाएं होती हैं, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं हो पाता। राहत की बात यह रही कि आग से सड़क पर कोई अफरा-तफरी नहीं मची और ना ही आवागमन बाधित हुआ। प्रशासन ने फैक्ट्री प्रबंधन को सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। इस तरह की घटनाएं इस फैक्ट्री में कई बार हुआ इसलिए सावधानी बरतने के लिए ऐसा अधिकारियों ने निर्देश दिया।

0 likes
0 comments0 shares