Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

मिशन शक्ति अभियान के तहत ब्रह्मसारी में हुआ बहू-बेटी सम्मेलन महिलाओं और

मिशन शक्ति अभियान के तहत ब्रह्मसारी में हुआ बहू-बेटी सम्मेलन महिलाओं और

मिशन शक्ति अभियान के तहत ब्रह्मसारी में हुआ बहू-बेटी सम्मेलन महिलाओं और बालिकाओं को अधिकारों, हेल्पलाइन नंबरों व सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी बेलघाट। मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत रविवार को थाना बेलघाट की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम ब्रह्मसारी में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान महिला संबंधी अपराधों, उनसे बचाव के उपायों तथा महिलाओं के लिए उपलब्ध कानूनी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं एवं बच्चियों को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी या आपात स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकता है। टीम ने वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 181, एंबुलेंस सेवा 108, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की जानकारी दी। इस दौरान सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के हित में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच पुलिस एवं संबंधित हेल्पलाइन से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए। सम्मेलन में उप निरीक्षक दुर्ग विजय सिंह तथा महिला कांस्टेबल मधु अर्पिता की मौजूदगी रही। पुलिस टीम ने कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है।

0 likes
0 comments0 shares