Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

जिला विद्यालय निरीक्षक अमरकांत सिंह के निधन पर भटवली बाजार में शोक सभा, शिक्षकों-छात्राओं ने दी श्रद्धांजलि

जिला विद्यालय निरीक्षक अमरकांत सिंह के निधन पर भटवली बाजार में शोक सभा, शिक्षकों-छात्राओं ने दी श्रद्धांजलि

गोरखपुर बांसगांव संदेश अत्यंत दुखद समाचार के रूप में गोरखपुर के सम्मानित जिला विद्यालय निरीक्षक श्री अमरकांत सिंह के आकस्मिक निधन से पूरे शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके असामयिक निधन से न केवल विभागीय अधिकारियों और शिक्षकों में, बल्कि पूरे जनपद में गहरा शोक व्याप्त है। स्वर्गीय अमरकांत सिंह शिक्षा के क्षेत्र में उन्नयन और सुधार के लिए सदैव सक्रिय रहते थे तथा विद्यालयों के सर्वांगीण विकास में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण और अविस्मरणीय माना जाता है। इसी क्रम में बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज, भटवली बाजार (उनवल), गोरखपुर में दिनांक 4 मई 2026 को दोपहर 12:00 बजे एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा में विद्यालय के प्रबंधक डॉ विवेकानंद सिंह, संचालिका उषा सिंह, प्रधानाचार्य श्रीनिवास पति त्रिपाठी सहित समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी और छात्राओं ने भाग लिया। सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। सभा में उपस्थित सभी लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें। विद्यालय परिवार ने उनके योगदान को सदैव स्मरणीय बताते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

0 likes
0 comments0 shares