विकास की गंगा बहा रही है भाजपा सरकार : मायाशंकर

बड़हलगंज। भाजपा के डबल इंजन की सरकार गांव के विकास के लिए काफी गंभीर है। गांवों में विकास की गंगा बह रही है। मोदी सरकार के बारह साल व योगी सरकार के नौ वर्ष बीत जाने के बाद गांवों में शिविर लगा कर ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगो को आच्छादित कराने का कार्य किया जा रहा है। यह बातें भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य व जिला पंचायत सदस्य मायाशंकर शुक्ला ने कही। वे रविवार को बड़हलगंज ब्लाक के पिड़हनी गांव में तीन दिवसीय जन कल्याणकारी शिविर का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। ब्लाक प्रमुख रामआशीष राय ने कहा कि भाजपा सरकार राशन, पेंशन, आवास, रोजगार, कृषि आदि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। सरकार शिविर के माध्यम से चलाए जा रहे योजनाओ को लोगो में जागरूक करने का कार्य कर रही है। पिड़हनी की ग्राम प्रधान कुसुम शाही व प्रधान प्रतिनिधि सूरज शाही ने आभार व्यक्त किया। शिविर में आए मनरेगा श्रमिक दुर्गावती, सावित्री, तिलकु, हरिवंश, हसिबुन, भीमल, बिन्दु, प्रेमा, किसमती, अलगु, गायत्री आदि ने मनरेगा मजदूरी बढाने की मांग की। श्रमिकों ने कहा कि 252 रूपये में घर चलाना मुश्किल हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि जीरामजी योजना में श्रमिकों के लिए सरकार और अच्छा करने जा रही है। आस दौरान कार्यक्रम प्रभारी /सहायक विकास अधिकारी ग्राम विकास राजीव तिवारी, पशु चिकित्साधिकारी विवेक कुमार, सहायक विकास अधिकारी कृषि प्रवीन सिंह, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मीरा गौतम, जेई जयराम तिवारी, आशीष कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी योगेन्द्र सरोज, वीरेंद्र कुशवाहा, योगेश तिवारी, दिलीप शुक्ला, कृष्णानंद शर्मा, अजय पांडेय, मंडल अध्यक्ष बृजेश वर्मा, नारद पासवान, राजकिरन, अनूप सिंह, कैलाशपति, नीता सिंह, अनीता दूबे, कृष्णमोहन, उमेश, कुलदीप गौड़, अनुराग आदि मौजूद रहे।