Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

अभिभावक परामर्श शिविर संपन्न, दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

अभिभावक परामर्श शिविर संपन्न, दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

घघसरा गोरखपुर। बांसगांव संदेश। समावेशी शिक्षा के तहत विकास खंड पाली के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बुधवार को प्रथम पैरेंट्स काउंसलिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी कुंवर विक्रम पांडेय ने की। शिविर में विशेष शिक्षक विष्णु देव, सुमित कुमार पाठक और सुनील जायसवाल ने अभिभावकों को दिव्यांगता के प्रकार, बच्चों की देखभाल, रख-रखाव और पढ़ाई में सहयोग के तरीकों की जानकारी दी। साथ ही होम बेस्ड एजुकेशन, एस्कॉर्ट भत्ता, स्टाइपेंड और सहायक उपकरण वितरण जैसी योजनाओं के बारे में बताया गया। अभिभावकों को बच्चों को प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में 50 अभिभावकों ने भाग लिया। इस दौरान सहायक अध्यापक संतोष कुमार यादव, शिक्षामित्र प्रवीण कुमार सहित बीआरसी के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। खंड शिक्षा अधिकारी कुंवर विक्रम पांडेय ने कहा कि हर दिव्यांग बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है। उसे पहचानकर निखारने की जरूरत है, ताकि बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

0 likes
0 comments0 shares