Bansgaon Sandesh
Login
Tapan Kumar Bose
Lucknow१७ मिनट पहले

कानपुर: ब्लॉसम अपार्टमेंट में डॉक्टर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी

कानपुर: ब्लॉसम अपार्टमेंट में डॉक्टर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी

कानपुर: ब्लॉसम अपार्टमेंट में डॉक्टर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, फ्लैट में मचा हड़कंप *कानपुर।* किदवई नगर के निराला नगर स्थित ब्लॉसम अपार्टमेंट में सोमवार सुबह एक डॉक्टर ने अपने फ्लैट में लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की तेज आवाज से पूरे अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही किदवई नगर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान *डॉ. संदीप सिंह (42)* के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह किसी बात को लेकर उनका पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद उन्होंने यह कदम उठा लिया। फ्लैट में खून से लथपथ डॉक्टर को देखकर आसपास के लोगों के होश उड़ गए। आवाज सुनकर पड़ोसी फ्लैट की ओर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लाइसेंसी रिवॉल्वर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस पत्नी और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के पीछे की वजह का पता लगा रही है।

0 likes
0 comments3 shares