मेरठ का चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड: पति सौरभ राजपूत की हत्या में

मेरठ का चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड: पति सौरभ राजपूत की हत्या में पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल को फांसी की सजा मेरठ। प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। जज अरविंद कुमार मिश्रा ने दोनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सजा सुनाई। जज के सामने बोली मुस्कान - मेरी छोटी बेटी है, उसका ख्याल रखना सजा सुनाने से पहले बुधवार सुबह 10:30 बजे जज ने जेल में बंद मुस्कान और साहिल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनका पक्ष जाना। जज ने मुस्कान से पूछा - तुम अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या में दोषी हो, क्या सजा चाहती हो? इस पर मुस्कान ने जवाब दिया - मेरी बेटी छोटी है, उसका ख्याल रखा जाए। इसके बाद वह खामोश हो गई। फिर साहिल से यही सवाल पूछा गया तो वह भी चुप रहा। 3 मार्च 2025 को हुई थी हत्या सौरभ राजपूत की हत्या 3 मार्च, 2025 को हुई थी। आरोप है कि हत्या के बाद शव को 5 टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में भर दिया गया था। जुलाई, 2025 में जिला कोर्ट में ट्रायल शुरू हुआ था। 30 सितंबर को कोर्ट ने मुस्कान और साहिल को सौरभ की हत्या का दोषी ठहराया था। सरकारी वकील केके चौबे ने कोर्ट से दोनों के लिए फांसी की सजा की मांग की थी। वहीं बचाव पक्ष की वकील रेखा जैन ने कहा था कि मुस्कान की 2 बेटियां हैं, माता-पिता बुजुर्ग हैं, इसलिए कम से कम सजा होनी चाहिए। फैसले के दौरान कोर्ट रूम के बाहर भारी भीड़ जुटी रही, हर कोई सजा के बारे में जानना चाहता था।