Hamirpur११ दिन पहले
रेलवे ट्रैक पार करते समय युवक की ट्रेन से कटकर मौत

मौदहा, हमीरपुर। मौदहा कोतवाली क्षेत्र में इचौली गांव के पास 25 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान श्यामलाल पुत्र जयपाल निषाद निवासी नायकपुरवा के रूप में हुई है। बताया गया कि वह खेत जा रहा था और रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद शव दो हिस्सों में बंट गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
601 likes
0 comments0 shares