Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpur१९ दिन पहले

डीआईजी राजेश एस. का मौदहा कोतवाली पर औचक निरीक्षण, सुरक्षा व महिला मामलों पर दिए सख़्त निर्देश

डीआईजी राजेश एस. का मौदहा कोतवाली पर औचक निरीक्षण, सुरक्षा व महिला मामलों पर दिए सख़्त निर्देश

मौदहा (हमीरपुर)। शनिवार को चित्रकूट धाम मंडल, बांदा के डीआईजी राजेश एस. ने मौदहा कोतवाली का औचक निरीक्षण कर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने कोतवाली की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और प्रशासनिक कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया। डीआईजी ने महिला हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि महिलाओं से जुड़े मामलों को पूरी संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। इसके अलावा डीआईजी ने जनसुनवाई व्यवस्था पर जोर देते हुए फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड रूम, कंप्यूटर कक्ष, शस्त्र कक्ष और विवेचना कक्ष का भी गहन निरीक्षण किया गया। कोतवाली परिसर की साफ-सफाई और रख-रखाव को लेकर डीआईजी ने संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के समय पुलिस अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा, क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। डीआईजी के औचक निरीक्षण से पुलिसकर्मियों में सतर्कता देखने को मिली और व्यवस्था को और बेहतर बनाने के संकेत मिले।

1200 likes
0 comments0 shares