Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

सुलतानपुर। शहर के घंटाघर स्थित लक्ष्मी होटल में भोजन और भुगतान को

सुलतानपुर। शहर के घंटाघर स्थित लक्ष्मी होटल में भोजन और भुगतान को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट में अधिवक्ता धर्मात्मा सिंह समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से धर्मात्मा सिंह को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल संचालक हर्षित पोपटानी और पूरन पोपटानी को हिरासत में ले लिया है।क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद अधिवक्ता समाज में आक्रोश व्याप्त है।

0 likes
0 comments0 shares