Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpur१९ मिनट पहले

*आंधी में टूटा बिजली पोल, 12 दिनों से ठप पड़ी ट्यूबवेल की

*आंधी में टूटा बिजली पोल, 12 दिनों से ठप पड़ी ट्यूबवेल की

*आंधी में टूटा बिजली पोल, 12 दिनों से ठप पड़ी ट्यूबवेल की सप्लाई* संवाद सूत्र, महदेवा बाजार। 29 अप्रैल को आई तेज आंधी और खराब मौसम के चलते क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन का एक बिजली पोल टूट गया, जबकि दो अन्य पोल क्षतिग्रस्त होकर टेढ़े हो गए। घटना के 12 दिन बीत जाने के बाद भी पोल नहीं बदले जा सके हैं, जिससे क्षेत्र के ट्यूबवेलों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से किसानों को सिंचाई के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, आंधी के दौरान तेज हवाओं के चलते हाईटेंशन लाइन का पोल अचानक टूटकर गिर गया था। इसके बाद से इलाके की ट्यूबवेल लाइन बंद पड़ी है। खेतों में खड़ी फसलों की सिंचाई प्रभावित होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि इस समय फसलों को पानी की सख्त जरूरत है, लेकिन बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण सिंचाई नहीं हो पा रही है। स्थानीय किसानों ने आरोप लगाया कि कई बार विभागीय अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया। टूटे पोल और झुके हुए अन्य पोलों के कारण बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं की गई तो फसलों को नुकसान हो सकता है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि विभाग के पास फिलहाल पोल उपलब्ध नहीं है, जिसके चलते कार्य में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि पोल उपलब्ध होते ही क्षतिग्रस्त पोल बदलकर ट्यूबवेल की बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।

0 likes
0 comments0 shares