भलुअनी में मनीष सिंह हत्याकांड: कृषि मंत्री ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, सख्त कार्रवाई का भरोसा

भलुअनी, देवरिया। मनीष सिंह उर्फ मोनू हत्याकांड के दसवें दिन शनिवार को प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और आर्थिक सहायता देते हुए न्याय का भरोसा दिलाया। मंत्री ने कहा कि घटना में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने भलुअनी थानाध्यक्ष दिनेश मिश्रा को प्रभावी कार्रवाई तथा सीओ बरहज रंजना सचान को जांच में तेजी लाकर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मृतक के भाई उपेंद्र सिंह ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मनीष को पहले से जान का खतरा था। एक सितंबर को थाने में शिकायत देने और तीन सितंबर को चाकू से हमला करने के प्रयास का भी उन्होंने दावा किया। मंत्री ने कहा कि अपराधियों और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। #ManishSingh #Bhaluani #Deoria #SuryaPratapShahi #MurderCase #PoliceAction #BansgaonSandesh #DeoriaNews #UPNews #CrimeNews