Bansgaon Sandesh
Login

देवरिया में स्कूल बस का टायर फटा, ई-रिक्शा से टकराई बस; चालक

देवरिया में स्कूल बस का टायर फटा, ई-रिक्शा से टकराई बस; चालक

देवरिया में स्कूल बस का टायर फटा, ई-रिक्शा से टकराई बस; चालक की मौत, 13 घायल देवरिया। गौरीबाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह हाटा-गौरीबाजार मार्ग पर देवगांव मोड़ के समीप बड़ा सड़क हादसा हो गया। एसबीटी पब्लिक स्कूल की बस का अगला बायां टायर अचानक फटने से बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ई-रिक्शा से टकरा गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि स्कूल बस में सवार 9 शिक्षक-शिक्षिकाओं और ई-रिक्शा में सवार 4 बच्चों को चोटें आईं। टायर फटने से अनियंत्रित हुई स्कूल बस पुलिस के अनुसार, मंगलवार 11 अगस्त 2026 को सुबह करीब 8:20 बजे एसबीटी पब्लिक स्कूल की बस संख्या UP 52 T 7947 (FORCE) शिक्षकों को लेकर विद्यालय की ओर जा रही थी। देवगांव मोड़ के पास अचानक बस के आगे बायीं तरफ का टायर फट गया। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ई-रिक्शा से टकरा गई। ई-रिक्शा चालक की इलाज के दौरान मौत दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक अकबर अली पुत्र मुकादीर अली निवासी विशुनपुरा, थाना गौरीबाजार, देवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। 9 शिक्षक-शिक्षिकाओं और 4 बच्चों को चोटें हादसे में स्कूल बस में सवार 09 शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा ई-रिक्शा में सवार 04 बच्चों को चोटें आईं। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। अस्पताल पहुंचकर अधिकारियों ने जाना घायलों का हाल घायलों के स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी लेने के लिए क्षेत्राधिकारी सलेमपुर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना। चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी लेते हुए आवश्यकतानुसार बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस द्वारा दुर्घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटनास्थल पर शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है तथा यातायात व्यवस्था सामान्य रूप से संचालित हो रही है।

0 likes
0 comments0 shares