Bansgaon Sandesh
Login
V
Ghazipurलगभग २ घंटे पहले

गाजीपुर में शांतिपूर्ण ढंग से अदा हुई ईदुज्जुहा की नमाज, डीएम-एसपी ने

गाजीपुर में शांतिपूर्ण ढंग से अदा हुई ईदुज्जुहा की नमाज, डीएम-एसपी ने

गाजीपुर में शांतिपूर्ण ढंग से अदा हुई ईदुज्जुहा की नमाज, डीएम-एसपी ने दी मुबारकबाद गाजीपुर 28 मई, 2026। ईदुज्जुहा (बकरीद) के अवसर पर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार सुबह विशेश्वरगंज चौराहे के पास स्थित मस्जिद में नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। नमाज के दौरान जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डा० ईरज राजा स्वयं मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने नमाज स्थल पर कैम्प लगाकर अंतिम समय तक व्यवस्थाओं की निगरानी की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित प्रबुद्धजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा सभी से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।नमाज शांतिपूर्वक सम्पन्न होने के बाद अधिकारियों ने बच्चों को चॉकलेट वितरित कर ईदुज्जुहा की शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे और खुशहाली के साथ त्योहार मनाएं। वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए थे, जिससे नमाज सकुशल सम्पन्न कराई गई।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), क्षेत्राधिकारी शहर एवं ग्रामीण, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गाजीपुर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, प्रबुद्धजन सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares