Bansgaon Sandesh
Login
V
Gazipur१३ मिनट पहले

पाक्सो एक्ट में वांछित 19 वर्षीय अभियुक्त गिरफ्तार कासिमाबाद पुलिस ने घर

पाक्सो एक्ट में वांछित 19 वर्षीय अभियुक्त गिरफ्तार कासिमाबाद पुलिस ने घर

पाक्सो एक्ट में वांछित 19 वर्षीय अभियुक्त गिरफ्तार कासिमाबाद पुलिस ने घर से दबोचा, दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में था वांछित कासिमाबाद/गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर को उपनिरीक्षक भाईलाल मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना कासिमाबाद में पंजीकृत मु0अ0सं0 342/2026, धारा 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त अपने घर पर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम गंगौली स्थित उसके घर पर पहुंचकर लक्ष्मण राजभर पुत्र लालचन्दर राजभर, निवासी ग्राम गंगौली, थाना कासिमाबाद, जनपद गाजीपुर, उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।अपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध थाना कासिमाबाद में मु0अ0सं0 342/2026, धारा 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट तथा मु0अ0सं0 212/2026, धारा 352/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भाईलाल मय हमराह थाना कासिमाबाद शामिल रहे।

0 likes
0 comments1 shares