घर के बाउण्ड्री में घुसकर माल लदी ट्रॉली उड़ाई, पीड़ित की तहरीर से बांसगांव

घर में घुसकर माल लदी ट्रॉली उड़ाई, पीड़ित की तहरीर से बांसगांव में मचा हड़कंप बांसगांव, गोरखपुर। थाना बांसगांव क्षेत्र के ग्राम भुसवल में घर के बाउंड्री में घुसकर माल लदी ट्रॉली चोरी किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस मामले में पीड़ित शक्ति सिंह पुत्र स्वर्गीय राम प्रताप सिंह, निवासी ग्राम एवं पोस्ट भुसवल ने थाने में तहरीर देकर नामजद आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार दिनांक 05 फरवरी 2026 को वह देवरिया जनपद में अपने मामा के पुत्र की शादी में शामिल होने गया हुआ था। इसी दौरान उसकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर करहल निवासी जितेंद्र यादव तथा ग्राम भुसवल निवासी झिंकाऊ यादव अपने अन्य अज्ञात साथियों के साथ उसके घर में घुस आए और दरवाजे पर खड़ी माल लदी ट्रॉली को जबरन उठा ले गए। जब पीड़ित घर लौटा तो आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर उसे घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपियों द्वारा ट्रॉली को उठा ले जाया गया है, जिससे पीड़ित को भारी आर्थिक क्षति हुई है। पीड़ित ने थाना बांसगांव में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ट्रॉली की शीघ्र बरामदगी की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।