Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए संवेदना की मिसाल: प्रशांत त्रिपाठी ने शुरू किया ‘एक पात्र पानी’ अभियान

भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए संवेदना की मिसाल: प्रशांत त्रिपाठी ने शुरू किया ‘एक पात्र पानी’ अभियान

भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए संवेदना की मिसाल: प्रशांत त्रिपाठी ने शुरू किया ‘एक पात्र पानी’ अभियान सहजनवा, गोरखपुर। भीषण उमस भरी गर्मी और मानसून की देरी के बीच पशु-पक्षियों के सामने पेयजल का संकट गहराता जा रहा है। ऐसे समय में समाजसेवी एवं सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी ने एक सराहनीय पहल करते हुए लोगों से अपने घरों और दुकानों के सामने मिट्टी के बर्तनों में पानी रखने की अपील की है। प्रशांत त्रिपाठी अपने सहयोगियों के साथ सहजनवा रेलवे स्टेशन से थाना चौराहा तक व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों के बीच पहुंचे तथा उन्हें पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि तेज गर्मी में जहां इंसानों को पानी की जरूरत होती है, वहीं मूक पशु-पक्षी भी प्यास से परेशान होते हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने घर, दुकान या प्रतिष्ठान के बाहर एक मिट्टी का पात्र रखकर उसमें नियमित रूप से पानी भरें, ताकि पक्षियों और आवारा पशुओं को राहत मिल सके। इस अभियान के तहत उन्होंने सहजनवा कस्बे में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य भी किया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे मानवता और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का प्रेरणादायी उदाहरण बताया। प्रशांत त्रिपाठी की यह मुहिम क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

0 likes
0 comments0 shares