प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्राचीन हनुमान मंदिर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान बेलघाट। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बेलघाट स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक संत प्रसाद, भाजपा बेलघाट मंडल अध्यक्ष बजरंगी सिंह सहित वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने परिसर की सफाई करते हुए आमजन से स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर शिवाजी चन्द कौशिक, तारकेश्वर मिश्र, आशुतोष दूबे, धर्मेंद्र यादव, श्रीराम लवट बेलदार, देवेंद्र प्रताप सिंह, शैलेंद्र प्रताप शाही, डॉ. के.पी. सिंह, सुनीता बेलदार, श्रीराम भारती, निलेश मिश्र, रेनू त्रिपाठी, विजय शंकर मिश्र, राजेश दुबे, ज्ञान बहादुर सिंह, भगवान दास चौहान, अनिल तिवारी, बिंद्रेस तिवारी, राजमंगल मौर्य, श्यामदेव सिंह, सुनील कुमार सिंह एवं राणा प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया स्वच्छ भारत अभियान आज जन-जन का अभियान बन चुका है। स्वच्छता से ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। सभी लोगों को अपने घर, गांव और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्वच्छ एवं सुंदर भारत के निर्माण हेतु निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाई। — भोला गौड़, संवाददाता, बेलघाट