Bansgaon Sandesh
Login
Tapan Kumar Bose
Lucknow१५ मिनट पहले

गोरखपुर के पूर्व एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा ने थामा सपा का

गोरखपुर के पूर्व एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा ने थामा सपा का

गोरखपुर के पूर्व एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा ने थामा सपा का दामन, 2027 में चुनाव लड़ने की चर्चा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व आईपीएस अधिकारी आदित्य प्रकाश वर्मा ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली है। लखनऊ में पार्टी की सदस्यता लेने के बाद उनके राजनीतिक करियर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। आदित्य प्रकाश वर्मा गोरखपुर में एसपी ट्रैफिक के पद पर रह चुके हैं। इसके अलावा वह कासगंज में एएसपी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। पुलिस सेवा में लंबे समय तक विभिन्न पदों पर काम करने के बाद अब उनके सियासी पारी की शुरुआत को नए अध्याय के रूप में देखा जा रहा है। 2027 के विधानसभा चुनाव पर नजर सपा में शामिल होने के बाद उनके 2027 के विधानसभा चुनाव में उतरने की अटकलें तेज हैं। सूत्रों के मुताबिक वह विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं, हालांकि वह किस सीट से लड़ेंगे और पार्टी उन्हें टिकट देगी या नहीं, इस पर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मूल रूप से कानपुर के रहने वाले आदित्य प्रकाश वर्मा को पार्टी किस जिले या विधानसभा में जिम्मेदारी देती है, इस पर सबकी नजर है। उनकी एंट्री ने प्रदेश के सियासी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है।

0 likes
0 comments4 shares