Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

सड़क सुरक्षा के लिए पत्रकारों ने बनाया चेतावनी संकेत

सड़क सुरक्षा के लिए पत्रकारों ने बनाया चेतावनी संकेत

चौरीचौरा । पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब उतर प्रदेश द्वारा सोनबरसा-फुटहवाइनार मार्ग पर बने तीन स्पीड ब्रेकरों पर चेतावनी संकेतक बनाए गये। लगातार हादसे हो रहे थे, लेकिन अधिकारियों की उदासीनता बनी रही। ऐसे में क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्वयं आगे आकर तीनों ब्रेकरों पर स्वयं अपने हाथों में पेंट और रोलर लेकर सफेद चेतावनी संकेतक बनवाया। जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिल सके। अपने संबोधन में पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष राज अनन्त पाण्डेय ने कहा कि पत्रकार केवल खबर लिखने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज की समस्याओं के समाधान के लिए भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। उन्होंने कहा कि जब सरकारी तंत्र अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ ले और आम जनता की जान जोखिम में पड़ जाए, तब सामाजिक सरोकार रखने वालों को आगे आना ही पड़ता है। प्रदेश महामंत्री दिलशाद आलम ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता विनोद सिंह, तहसील अध्यक्ष अनिल वर्मा, सदस्य राजन ओझा, अंकित जायसवाल, शैलेन्द्र त्रिपाठी, आदित्य मिश्रा, राजेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares