Bansgaon Sandesh
Login
V
Ghazipur३ मिनट पहले

जिला उद्योग बन्धु बैठक में डीएम सख्त, समय सीमा में लंबित प्रकरण

जिला उद्योग बन्धु बैठक में डीएम सख्त, समय सीमा में लंबित प्रकरण

जिला उद्योग बन्धु बैठक में डीएम सख्त, समय सीमा में लंबित प्रकरण निस्तारण के निर्देश गाजीपुर, 17 मई 2026। जिला उद्योग बन्धु एवं एमओयू क्रियान्वयन समिति की बैठक राइफल क्लब गाजीपुर में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता तथा मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, औद्योगिक समस्याओं के समाधान तथा शहर की जर्जर सड़कों की मरम्मत को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।बैठक में उद्यमियों एवं निवेशकों को निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से अनुमतियां, अनापत्तियां, पंजीयन एवं लाइसेंस ऑनलाइन जारी करने की व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। समीक्षा के दौरान बताया गया कि अप्रैल 2026 तक पोर्टल पर 72 प्रकरण लंबित हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरण निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। बैठक में मेसर्स ब्राई प्लास्ट, मुगलानीचक के संचालक बष्शिट सिंह यादव ने विद्युत बिल में गलत बकाया एवं रेगुलरिटी सरचार्ज लगाए जाने की शिकायत उठाई। इस पर जिलाधिकारी ने आवेदक तथा अधिशासी अभियंता दोनों को आवश्यक दस्तावेजों सहित विस्तृत आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि प्रकरण को प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण मण्डल वाराणसी को भेजा जा सके।व्यापारियों ने शहर में सीवर लाइन कार्य के कारण खराब हुई सड़कों की समस्या उठाते हुए मिश्र बाजार से श्मशान घाट तथा रौजा से पोश्ता घाट तक की सड़क को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने बताया कि नगर पालिका परिषद गाजीपुर एवं पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क मरम्मत कार्य कराया जा रहा है, जिसे 31 मई 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त ए0के0 दुबे द्वारा मुगलानीचक स्थित निजी भूखंड में नाले के अवरुद्ध होने से जलभराव की समस्या बताई गई। नगर पालिका परिषद के प्रतिनिधि ने जानकारी दी कि नाले की खुदाई का कार्य शुरू हो चुका है और जून माह तक इसे पूर्ण कर लिया जाएगा।

0 likes
0 comments1 shares