Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

सड़क किनारे धमंजा का स्वाद लेने पहुंचे विधायक विमलेश पासवान, बोले– स्थानीय खानपान और छोटे व्यवसायों को बढ़ावा देना जरूरी

सड़क किनारे धमंजा का स्वाद लेने पहुंचे विधायक विमलेश पासवान, बोले– स्थानीय खानपान और छोटे व्यवसायों को बढ़ावा देना जरूरी

सड़क किनारे धमंजा का स्वाद लेने पहुंचे विधायक विमलेश पासवान, बोले– स्थानीय खानपान और छोटे व्यवसायों को बढ़ावा देना जरूरी बांसगांव। बांसगांव संदेश। बांसगांव नगर पंचायत में विधायक विमलेश पासवान का सादगी भरा अंदाज उस समय देखने को मिला, जब वह सड़क किनारे फुटपाथ पर खड़े होकर ओमप्रकाश गुप्ता के यहां स्थानीय व्यंजन 'धमंजा' का स्वाद लेते नजर आए। इस दौरान वहां मौजूद लोगों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। पत्रकारों ने जब उनसे सड़क किनारे भोजन करने का कारण पूछा तो विधायक ने कहा कि आज के समय में जहां फास्ट फूड और चाइनीज व्यंजनों का चलन तेजी से बढ़ रहा है, वहीं बिना तेल से तैयार होने वाला छोला, आलू और चना का मिश्रण 'धमंजा' स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। उन्होंने लोगों से पौष्टिक एवं स्थानीय खाद्य पदार्थों को अपनाने की अपील की। विधायक ने ओमप्रकाश गुप्ता से उनके व्यवसाय के बारे में जानकारी ली। बातचीत में पता चला कि उनका परिवार तीसरी पीढ़ी से फुटपाथ पर धमंजा बेचकर लोगों को पारंपरिक स्वाद उपलब्ध करा रहा है। इस पर विधायक ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय और छोटे व्यवसायियों को प्रोत्साहित करना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से स्थानीय दुकानदारों से खरीदारी कर उनके रोजगार को मजबूत करने की अपील की। इसके बाद विधायक विश्वनाथ की चाय की दुकान पहुंचे, जहां समोसा और चाय के साथ स्थानीय लोगों से विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि उनकी विधायक निधि से बांसगांव की 42 पट्टियों में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कल्याण मंडप के निर्माण की बात भी कही। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जनहित के कार्य लगातार प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं। इस दौरान विधायक ने पूर्व सभासद अमित सिंह 'दीपू' के वार्ड में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यक कार्यों को शीघ्र गति दी जा सके। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह, ग्लोरियस चिल्ड्रेन एकेडमी के प्रबंधक अजय सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज सिंह, भाजपा के महामंत्री अविनाश सिंह 'अन्नू', अविनेश सिंह श्रीनेत, सांसद प्रतिनिधि अरविंद पाण्डेय, नीतीश सिंह, कन्हैया लाल जायस, भोला पासवान ,संगम पासवान ,अरविंद सिंह सहित अनेक स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares