दहिवाल किड्स प्लेवे बेलघाट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

दहिवाल किड्स प्लेवे बेलघाट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस बेलघाट, गोरखपुर स्थित दहिवाल किड्स प्लेवे में गणतंत्र दिवस का पर्व उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य ज्योति यादव एवं डायरेक्टर शैलेश धाहीवाल द्वारा उपस्थित अभिभावकों तथा नन्हे छात्र-छात्राओं को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि दहिवाल किड्स प्लेवे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। यहां बच्चों को खेल-खेल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों और संस्कारों से जोड़ा जाता है, जिससे उनके भविष्य की मजबूत नींव रखी जा सके। प्रधानाचार्य ज्योति यादव ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के जीवन की दिशा तय करती है और दहिवाल किड्स प्लेवे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभा रहा है। वहीं डायरेक्टर शैलेश धाहीवाल ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को एक सुरक्षित, आकर्षक और अनुकूल वातावरण प्रदान करना है, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें। गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम ने अभिभावकों और बच्चों के बीच उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। दहिवाल किड्स प्लेवे बेलघाट आज क्षेत्र में बेहतर प्रारंभिक शिक्षा के लिए एक विश्वसनीय और आकर्षक केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है