Bansgaon Sandesh
Login
V
Ghazipurलगभग ३ घंटे पहले

मंझनपुर कला में परम पूज्य महामण्डलेश्वर पवाहारी स्वामी भवानीनन्दन यति जी महाराज

मंझनपुर कला में परम पूज्य महामण्डलेश्वर पवाहारी स्वामी भवानीनन्दन यति जी महाराज

मंझनपुर कला में परम पूज्य महामण्डलेश्वर पवाहारी स्वामी भवानीनन्दन यति जी महाराज का पावन आगमन 28 फरवरी को जखनियां/गाजीपुर।मंझनपुर कला ग्राम आध्यात्मिक उल्लास से ओत-प्रोत होने जा रहा है। परम श्रद्धेय, परमपूज्यनीय महामण्डलेश्वर पवाहारी स्वामी श्री भवानीनन्दन यति जी महाराज, पीठाधीश्वर सिद्धपीठ हथियाराम मठ का पावन आगमन दिनांक 28 फरवरी 2026, शनिवार को ग्राम में होने जा रहा है। इस दिव्य अवसर को लेकर समस्त शिष्य परिवार एवं ग्रामवासी हर्ष और भक्ति भाव से तैयारियों में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम को लेकर आयोजक रणजीत सिंह ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि स्वामी जी महाराज प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक विधिवत पूजन-अर्चन एवं आध्यात्मिक प्रवचन प्रदान करेंगे। उनके श्रीमुख से प्रस्फुटित होने वाले ज्ञानामृत से श्रद्धालु जन धर्म, भक्ति, साधना एवं आत्मचिंतन का मार्ग प्रशस्त करेंगे। प्रवचन में सनातन संस्कृति के मूल सिद्धांतों, गुरु-भक्ति की महिमा, तथा जीवन में संयम, सेवा और साधना के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला जाएगा।स्वामी भवानीनन्दन यति जी महाराज का सान्निध्य सदैव से जनमानस के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। उनके आगमन से ग्राम मंझनपुर कला आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित होगा। भक्तों का मानना है कि संतों का आगमन स्वयं ईश्वरीय कृपा का प्रतीक होता है, जिससे क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि का संचार होता है।पूजन एवं प्रवचन उपरांत स्वामी जी महाराज का प्रस्थान सायं 4:30 बजे निर्धारित है। अल्प प्रवास के बावजूद उनका सान्निध्य ग्रामवासियों के लिए अमूल्य एवं अविस्मरणीय रहेगा।इस पावन अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं से विनम्र निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें एवं अपने जीवन को आध्यात्मिक प्रकाश से आलोकित करें।

0 likes
0 comments0 shares