Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoria१४ मिनट पहले

तहसीलदार के रवैया छात्र लाठी चार्ज के विरोध में अधिवक्ता , बरहज में एसडीएम को सौपा ज्ञापन

तहसीलदार के रवैया छात्र लाठी चार्ज के विरोध में अधिवक्ता , बरहज में एसडीएम को सौपा ज्ञापन

बांसगांव संदेश बरहज तहसील बर संघ ने शुक्रवार को अधिवक्ता भवन में बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से विरत रहते हुए तहसीलदार के रवैया और दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों के आंदोलन को कुचलने के प्रयास की निंदा की । उन्होंने एसडीएम को एक ज्ञापन भी सौपा। यह बैठक महामंत्री अमरेश यादव की अध्यक्षता में हुई। अधिवक्ताओं ने मांग की जब तक तहसीलदार के रवैये में सुधार नहीं हो जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। अधिवक्ताओं ने दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठी चार्ज की कड़ी निंदा की। उन्होंने बताया कि छात्र संवैधानिक तरीकों से विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की स्थिति की मांग कर रहे थे। सरकार के इशारे पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज किया, जिसमें कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए और एक छात्र की मौत भी हुई। अधिवक्ता संघ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र सिंह श्रवण कुमार विमलेश रावत चंद्रभूषण यादव विजय बहादुर शर्मा सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

1 likes
0 comments0 shares