राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत दिव्यांगों व वरिष्ठजनों को मिली ट्राइसाइकिल *विधायक
राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत दिव्यांगों व वरिष्ठजनों को मिली ट्राइसाइकिल *विधायक ने किया वितरण,बोले-पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता* सुल्तानपुर। केंद्र सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत धनपतगंज ब्लॉक क्षेत्र के कोरों तिराहा बाजार स्थित सतरसुमा कुरुॐ विद्यालय में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क ट्राइसाइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने लाभार्थियों को ट्राइसाइकिल सौंपकर उनके बेहतर जीवन की कामना की।एलिम्को के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों को राशन,आवास,शौचालय,चिकित्सा,सामूहिक विवाह सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता उपलब्ध करा रही है। क्षेत्र के विकास के साथ जनसमस्याओं के समाधान के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।ट्राइसाइकिल मिलने पर दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों ने खुशी जताते हुए सरकार और विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य धर्मेश मिश्रा, कोरों ग्राम प्रधान शशिबल सिंह, आसरा संचालक सूरज कुमार, आदर्श आसरा टीम के सदस्य कुलदीप पांडेय, एलिम्को की चिकित्सक टीम सहित अन्य लोग मौजूद रहे। लाभार्थियों में अंबिका, अनुराधा, आश्मा बानो, अयोध्या प्रसाद, बब्बन कुमारी, रेखा, पप्पू, घनश्याम, श्रीनाथ, पवन कुमार, मोहम्मद वकील और मोहम्मद शबाब सहित अन्य शामिल रहे।