Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpur२ मिनट पहले

बेलघाट थाने में पीस कमेटी की बैठक संपन्न, रमजान और होलिका दहन

बेलघाट थाने में पीस कमेटी की बैठक संपन्न, रमजान और होलिका दहन

बेलघाट थाने में पीस कमेटी की बैठक संपन्न, रमजान और होलिका दहन को लेकर जारी हुए दिशा-निर्देश बेलघाट बांसगांव बेलघाट थाना परिसर में आगामी रमजान एवं होलिका दहन पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी ने की। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी खजनी दीपांशी राठौर एवं उप जिलाधिकारी खजनी की उपस्थिति रही। बैठक में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, ग्राम प्रधानों तथा डीजे संचालकों को आमंत्रित किया गया। अधिकारियों ने सभी से आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। विशेष रूप से डीजे संचालकों को निर्धारित मानकों के अनुरूप ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग करने तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान थाना प्रभारी बेलघाट विकास नाथ सहित उप निरीक्षक राधेश्याम सेहरा, उप निरीक्षक संजीव कुमार, उप निरीक्षक अमित प्रजापति, उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, उप निरीक्षक आशीष तिवारी, दीवान अमित कुमार, कांस्टेबल ओमप्रकाश सिंह, विक्रम सिंह, लक्ष्मीकांत सैनी, उप निरीक्षक अभिषेक कुमार यादव, आशीष कुमार पांडे (चौकी इंचार्ज कुरी) समेत समस्त पुलिस बल, हेड कांस्टेबल एवं महिला कांस्टेबल मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि रमजान एवं होलिका दहन के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और न ही उसे फैलाएं। यदि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की आशंका हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। प्रशासन ने भी क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क एवं प्रतिबद्ध रहने की बात कही।

0 likes
0 comments0 shares