Sultanpur२३ मिनट पहले
सुल्तानपुर मूसलाधार बारिश में ढहा गरीब का आशियाना,परिवार बाल-बाल बचा।चिरईया मजरे नटौली
सुल्तानपुर मूसलाधार बारिश में ढहा गरीब का आशियाना,परिवार बाल-बाल बचा।चिरईया मजरे नटौली गांव में बीती रात मूसलाधार बारिश से हरिश्चंद्र पुत्र राम अंजोर का कच्चा मकान भरभराकर ढह गया।गनीमत रही कि हादसे के वक्त परिवार के लोग घर से बाहर निकल गए थे,जिससे जनहानि टल गई।हालांकि मलबे में दबकर गृहस्थी का सारा सामान बर्बाद हो गया।आशियाना उजड़ने से परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।पीड़ित ने ग्राम प्रधान और लेखपाल को सूचना दी। उप जिलाधिकारी बल्दीराय प्रभात सिंह ने बताया कि राजस्व टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। पीड़ित परिवार को जल्द मुआवजा दिलाया जाएगा।
0 likes
0 comments0 shares