Bansgaon Sandesh
Login
Dk Pandey
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

गौसेवा के क्षेत्र में घघसरा ने बढ़ाया मान,: चेयरमैन प्रभाकर दुबे को मिला शासन का प्रशस्ति पत्र

गौसेवा के क्षेत्र में घघसरा ने बढ़ाया मान,: चेयरमैन प्रभाकर दुबे को मिला शासन का प्रशस्ति पत्र

घघसरा, गोरखपुर। गौसेवा और गोवंश संरक्षण के क्षेत्र में नगर पंचायत घघसरा बाजार ने अपनी अलग पहचान बनाई है। उत्तर प्रदेश शासन के पशुपालन विभाग ने वर्ष 2026-27 में गौ संरक्षण, उत्तम प्रबंधन एवं पशु कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए नगर पंचायत घघसरा की गौशाला को श्रेष्ठ गौ आश्रय स्थल के रूप में चयनित किया है। इस उपलब्धि पर चेयरमैन प्रभाकर दुबे को शासन की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान महज एक प्रमाण पत्र नहीं, बल्कि चेयरमैन प्रभाकर दुबे के नेतृत्व में गौवंश की सेवा, संरक्षण और बेहतर व्यवस्था के लिए किए जा रहे प्रयासों की सरकारी स्तर पर मिली पहचान है। गौशाला में गोवंश के लिए पर्याप्त चारा-पानी, स्वच्छ वातावरण, नियमित साफ-सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इन्हीं व्यवस्थाओं और बेहतर देखरेख ने घघसरा गौशाला को उत्कृष्टता की श्रेणी में पहुंचाया है। इस उपलब्धि से नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी अमित नायक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। घघसरा गौशाला को मिला यह सम्मान क्षेत्र में गौ संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

0 likes
0 comments0 shares