मंडी की सफाई सुधरी,अब अतिक्रमण और जलभराव पर नजर सुल्तानपुर।कृषि उत्पादन मंडी
मंडी की सफाई सुधरी,अब अतिक्रमण और जलभराव पर नजर सुल्तानपुर।कृषि उत्पादन मंडी समिति अमहट में सफाई व्यवस्था पटरी पर लौटने लगी है। सचिव रविंद्र कुमार वर्मा के निर्देशन में नियमित नालियों की सफाई और स्वच्छता अभियान से मंडी परिसर में गंदगी कम हुई है।किसानों और व्यापारियों ने सुधार की सराहना की है।हालांकि बारिश ने मंडी प्रशासन की चुनौती बढ़ा दी है। मुख्य नाला जर्जर और कई जगह धंसने से बारिश का पानी निकलने में दिक्कत हो रही है। जलभराव की समस्या दूर करने के लिए मंडी प्रशासन ने नाले के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा है।स्वीकृति मिलते ही निर्माण शुरू कराया जाएगा।व्यापारियों ने मंडी परिसर में अवैध दुकानों और फुटपाथ पर कब्जे का मुद्दा भी उठाया है।उनका कहना है कि सड़कों और नालियों पर अतिक्रमण से आवागमन बाधित होता है और लाइसेंसधारी व्यापारियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।सचिव रविंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि मंडी को स्वच्छ और व्यवस्थित रखना प्राथमिकता है।जलनिकासी की समस्या दूर करने के साथ अतिक्रमण हटाने के लिए भी जल्द अभियान चलाया जाएगा।