Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

*कटान से टूटी सड़क, दियारा क्षेत्र के लोगों का आवागमन संकट में*

*कटान से टूटी सड़क, दियारा क्षेत्र के लोगों का आवागमन संकट में*

*कटान से टूटी सड़क, दियारा क्षेत्र के लोगों का आवागमन संकट में* बेलघाट/कमरिया घाट (गोरखपुर)। गोरखपुर के दक्षिणांचल दियारा क्षेत्र में सरयू नदी के बढ़े जलस्तर के बाद हुए कटान का असर अब ग्रामीणों की आवाजाही पर साफ दिखाई देने लगा है। राप्तपुर से नरगणाजंगा और गंगा सिंह होते हुए कमरिया घाट जाने वाला अंदरूनी मार्ग कटान की वजह से बुरी तरह प्रभावित हो गया है। सड़क का एक हिस्सा कट जाने से इस मार्ग पर राहगीरों और दोपहिया वाहनों का आवागमन लगभग बाधित हो गया है। रोज़मर्रा के काम, स्कूल और बाज़ार जाने वाले ग्रामीणों को अब लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर कम होने के बावजूद क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत अभी तक शुरू नहीं हुई है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कर आवागमन बहाल करने की मांग की है। अब देखने वाली बात यह होगी कि संबंधित विभाग इस समस्या का कब तक समाधान करता है या दियारा क्षेत्र के लोगों को यह परेशानी अभी और झेलनी पड़ेगी।

0 likes
0 comments0 shares