निर्माणाधीन मकान का पैड गिरने से मजदूर की मौत, मिस्त्री गंभीर रूप से घायल।

बांसगांव।बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम देवराड़ खुर्द में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन मकान का पैड अचानक भड़भड़ाकर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान ग्राम लाहीदाड़ी निवासी कमलेश कुमार (उम्र 20 वर्ष) के रूप में हुई है। जिसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे में मिस्त्री मिरथ प्रसाद (उम्र 60 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बांसगांव ले जाया गया जहां डाक्टरों ने गम्भीर दशा को देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। प्रशासन द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।