Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

*मौत का फंदा बनी जर्जर पुलिया, साइकिल सवार अधेड़ की गई जान*

*मौत का फंदा बनी जर्जर पुलिया, साइकिल सवार अधेड़ की गई जान*

*मौत का फंदा बनी जर्जर पुलिया, साइकिल सवार अधेड़ की गई जान* सिकरीगंज थाना क्षेत्र के रोहूआ गांव निवासी एक अधेड़ की सोमवार को पुलिया से गिरकर मौत हो जाने से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। घटना ने एक बार फिर मार्ग सुरक्षा और पुलिया पर रेलिंग न होने के मुद्दे को उजागर कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहूआ गांव निवासी पराग यादव (53) पुत्र टहल यादव प्रतिदिन की तरह सोमवार को भी साइकिल से सिकरीगंज से अपने घर लौट रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे सिकरीगंज-झौवा मार्ग स्थित पुलिया पार करते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह साइकिल समेत नीचे जा गिरे। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा और बड़ी संख्या में लोग मृतक के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते रहे। पराग यादव अपने पीछे पत्नी गंगाजली देवी, चार पुत्र और तीन पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त पुलिया लंबे समय से बिना रेलिंग के है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से पुलिया की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने और रेलिंग लगवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को इस तरह का दर्द न झेलना पड़े।

0 likes
0 comments0 shares