गंभीर रूप से बीमार युवक के इलाज को अखिलेश यादव ने भेजी

गंभीर रूप से बीमार युवक के इलाज को अखिलेश यादव ने भेजी ₹1 लाख की सहायता, गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व प्रदेश सचिव पंकज शाही की पहल पर ग्राम गौरपार निवासी गंभीर रूप से बीमार युवक सूजय यादव को इलाज के लिए बड़ी राहत मिली है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सूजय यादव के उपचार हेतु ₹1 लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। गामा यादव के पुत्र सूजय यादव की दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं। आर्थिक तंगी के कारण उनका इलाज प्रभावित हो रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर पंकज शाही ने राष्ट्रीय नेतृत्व से सहयोग की अपील की, जिसके बाद अखिलेश यादव की ओर से ₹1 लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। आर्थिक सहायता मिलने पर सूजय यादव के परिजनों ने अखिलेश यादव एवं पंकज शाही के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग से इलाज को नई उम्मीद मिली है। इस अवसर पर पंकज शाही ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना पार्टी की प्राथमिकता है और आगे भी हर संभव सहयोग जारी रहेगा। इस दौरान बांसगांव विधानसभा अध्यक्ष राम निरंजन यादव, चिल्लूपार विधानसभा अध्यक्ष अमरजीत यादव, जिला कार्यकारी सदस्य अलाउद्दीन अंसारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, नगर अध्यक्ष गोला श्रीकांत यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता संदीप दुबे, अशोक यादव, पिंटू यादव, रामभरत यादव, जिला सचिव रामाशंकर यादव, जिला सचिव छोटू मौर्य, परविंदर गौड़, दरगाही गुप्ता, श्रीनाथ यादव, सूर्य प्रकाश यादव सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।