Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpur६ दिन पहले

कौड़ीराम में बारात के दौरान हर्ष फायरिंग, डीजे ऑपरेटर की मौत

कौड़ीराम में बारात के दौरान हर्ष फायरिंग, डीजे ऑपरेटर की मौत कौड़ीराम (गोरखपुर)। बांसगांव संदेश। कौड़ीराम क्षेत्र में शनिवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के पांडेयपार निवासी हरी गोविंद गुप्ता के पुत्र शुभांश की बारात घर से निकलकर बाबा बालेेश्वर नाथ मंदिर के सामने स्थित गुरु कृपा मैरेज हॉल की ओर जा रही थी। डीजे की धुन पर बाराती नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मैरेज हॉल से करीब 100 मीटर पहले बारात में शामिल एक युवक ने पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि उसने तीन राउंड फायर किए, जिनमें दो गोलियां हवा में चली गईं, जबकि तीसरी गोली डीजे ऑपरेटर छोटू (18) के सिर में जा लगी। गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। छोटू गोला थाना क्षेत्र के गोशाला गांव का निवासी था और डीजे ऑपरेटर का कार्य करता था। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

400 likes
0 comments0 shares