विद्यार्थियों ने हैप्पीनेस कार्यक्रम से सीखे तनाव मुक्त रहने के गुर

चौरी चौरा गोरखपुर।कबूतरी देवी राजेश्वर त्रिपाठी स्मारक पीजी कॉलेज डुमरी खास में चार दिन का योग शिविर में तनाव मुक्त रहने का एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक चले ध्यान शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस शिविर को आर्ट ऑफ़ लिविंग के शिक्षक राधे त्रिपाठी एवं अमिता त्रिपाठी तथा परमात्मा सेवा कल्याण ट्रस्ट के संस्थापक एवं वालंटियर मनीष वर्मा द्वारा लिया गया अमिता त्रिपाठी ने बताया कि नियमित ध्यान योग से तनाव कम करने और एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलती है मानसिक शांति के लिए ध्यान को जीवन शैली का हिस्सा बनना जरूरी है स्वर्गीय बालेन्द्र त्रिपाठी जी के पुत्र राधे त्रिपाठी जी का कहना है कि हमारे विद्यालय में बच्चे शिक्षा के साथ-साथ ध्यान योग को भी सीखें राधे जी का कहना है कि अगर बच्चे शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होंगे तो वह हर क्षेत्र में एक अद्भुत कार्य कर सकते हैं इसलिए हर बच्चे को अपने जीवन में योग ध्यान जरूर अपनाना चाहिए आर्ट ऑफ़ लिविंग के वालंटियर मनीष वर्मा ने बताया कि अब इस कार्यक्रम को हम लोग गांव-गांव तक ले जाएंगे जिससे कि गांव मे रहने वाले लोगों को भी इस का लाभ मिल सके मनीष ने बताया कि गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के प्रेरणा से ही ऐसे कार्यक्रमों को किया जा रहा है जिससे कि समाज के हर वर्गों को इसका लाभ मिल सके और एक सुंदर समाज का निर्माण हो सकता है