Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग २ घंटे पहले

एचआईवी सेवाओं को बेहतर बनाने को दिया टिप्स ।

एचआईवी सेवाओं को बेहतर बनाने को दिया टिप्स ।

एचआईवी सेवाओं को बेहतर बनाने को दिया टिप्स -जिला स्तरीय कार्यशाला में प्रशिक्षित किए गए चिकित्साधिकारी देवरिया 15 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी एवं पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सहयोग गुरुवार को सीएमओ कार्यालय के धन्वंतरि सभागार में कार्यशाला का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके सिन्हा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यशाला में चिकित्साधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ एसके सिन्हा ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा अधिकारियों को राष्ट्रीय एड्स एवं एसटीडी नियंत्रण कार्यक्रम के उद्देश्यों, रणनीतिक प्राथमिकताओं और जिला स्तर पर कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी व व्यावहारिक समझ प्रदान करना है। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर डाक्टर नीतू गुप्ता ने प्रशिक्षण देते हुए प्रतिभागियों को एचआईवी एड्स (प्रवेशन एंड कंट्रोल ) एक्ट 2017 के प्रमुख कानूनी प्रावधानों, एचआईवी से संबंधित भेदभाव की रोकथाम और अधिकार-आधारित दृष्टिकोण के बारे में भी जानकारी दी।प्रतिभागियों की एनएसीपी संबंधी जानकारी और व्यावहारिक क्षमता को मजबूत किया गया। एचआईवी की रोकथाम, शीघ्र पहचान, जांच, उपचार, एआरटी से जोड़ने, वायरल लोड मॉनिटरिंग, एचआईवी-टीबी सेवाओं के एकीकरण, रेफरल और फॉलो-अप के संबंध में बेहतर जानकारी दी गई। इसके अलावा कैपेसिटी बिल्डिंग एक्सपर्ट राजीव रंजन, कैपेसिटी बिल्डिंग ऑफिसर नीरज श्रीवास्तव, दिशा टीम से क्लस्टर कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. नीतीश राय, सीएसओ उपेंद्र ने प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यशाला के अंत में पोस्ट-ट्रेनिंग असेसमेंट एवं प्रतिभागियों से फीडबैक लिया गया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी और व्यावहारिक बताते हुए कहा कि इससे उन्हें जिला स्तर पर एचआईवी कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी। कार्यशाला में एसीएमओ डॉ. अजीत सिंह, डीटीओ डॉ. राजेश कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. अश्विनी पांडे, डा. हरेंद्र कुमार, डा. आरपी यादव, डॉ. संजय गुप्ता, डा. रंजीत कुशवाहा, सहयोगी संस्था सीफार के जिला प्रतिनिधि सहित चंद्र प्रकाश त्रिपाठी किरण, बृजेश, अफजल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

1 likes
0 comments0 shares