जन्मभूमि की सेवा के लिए राजनीति में कदम रखा टप्पू सिंह

चौरीचौरा।चौरीचौरा उनकी जन्मभूमि और मातृभूमि है। इसी धरती और यहां के लोगों की सेवा के उद्देश्य से उन्होंने राजनीति में कदम रखा है। उक्त बातें 326 विधानसभा चौरी-चौरा के ब्रह्मपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा पंचदेउरी में अमर शहीद बाबू बंधू सिंह की गौरवशाली विरासत के वाहक अजय कुमार सिंह टप्पू भैया ने चौपाल को संबोधित करते हुए कहा ।उन्होंने कहा कि उनके बड़े भाई स्वर्गीय विनय कुमार सिंह "बिन्नू जी" वर्ष 2012 में विधानसभा चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। उन्होंने कहा कि अमर शहीद बाबू बंधू सिंह तथा स्वर्गीय विनय कुमार सिंह के अधूरे सपनों को साकार करने के संकल्प के साथ उन्होंने चौरी-चौरा विधानसभा से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है संचालन पंडित राजकुमार ब्यास ने किया। कार्यक्रम में संतोष शर्मा, अर्जुन कुमार, हुकुमचंद शर्मा, अमन कुमार, रजनीश प्रजापति, अजय कुमार शर्मा, नंदलाल प्रजापति, जयप्रकाश प्रजापति, अमरजीत प्रजापति, शेषनाथ शर्मा, गौरीशंकर, शैलेंद्र प्रजापति, दुल्हन प्रजापति, राजू प्रजापति, अनिल कुमार दुबे, वीरेंद्र प्रजापति, प्रिंस कुमार, शिवम प्रजापति, आयुष शर्मा, गामा पहलवान, ऋतुराज कुमार, सत्यम कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।