Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadraलगभग १ घंटा पहले

वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र सख्त-*

वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र सख्त-*

वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र सख्त-* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को प्रभावी बनाते हुए एनडीपीएस एक्ट अभियोगों में वांछित चल रहे कुल 07 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुरस्कार घोषित किया गया है। उक्त सभी अभियुक्त जनपद सोनभद्र के विभिन्न थानों पर पंजीकृत अभियोगों में वांछित चल रहे हैं। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु जनपद पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं, परन्तु गिरफ्तारी न होने के कारण पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा इनकी गिरफ्तारी पर पुरस्कार घोषित किया गया है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा सम्बन्धित पुलिस टीमों को वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। साथ ही अभियुक्तों के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त करने एवं गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी प्रयास किये जा रहे हैं। जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि उक्त वांछित अभियुक्तों के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की सूचना होने पर पुलिस को तत्काल अवगत करायें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम एवं पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जायेगी। *पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्तों का विवरण-* *1. ऋषभ सिंह उर्फ आदित्य उर्फ अंकुश* पुत्र शिवशंकर सिंह निवासी ग्राम दूसोती थाना चांदपुर जनपद रायबरेली अपराध जिसमें वांछित हैं *मु0अ0सं0- 247/2026* धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट व 319(2),318(4),338,336(3),340(2),61(2)ख बीएनएस थाना चोपन जनपद सोनभद्र घोषित पुरस्कार की राशि- 20,000/- *2. रामू पुत्र लक्षन निवासी उरमौरा थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र* अपराध जिसमें वांछित हैं *मु०अ०सं०-09/2026* धारा- 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र घोषित पुरस्कार की धनराशि- 20,000/- *3. गोपाल पुत्र अवधेश निवासी जैत थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र* अपराध जिसमें वांछित हैं *मु०अ०सं०-09/2026* धारा- 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना राबर्ट्सगंज घोषित पुरस्कार की धनराशि- 21,000/- *4. मंजूर पुत्र करीमुल्ला निवासी उरमौरा थाना रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र* अपराध जिसमें वांछित हैं *मु०अ०सं०-09/2026* धारा- 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना राबर्ट्सगंज घोषित पुरस्कार की धनराशि- 25,000/- *5. सुनीता पत्नी सुधीर उर्फ छोटू निवासी डाला चढाई थाना चोपन सोनभद्र* अपराध जिसमें वांछित हैं *मु०अ०सं०-319/2026* धारा- 8/21/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट व 111(2)(बी), 111(4) बीएनएस थाना चोपन सोनभद्र घोषित पुरस्कार की धनराशि- 10,000/- *6. हाशिम पुत्र अनवर खान निवासी चूड़ी गली डाला मार्केट थाना चोपन सोनभद्र* अपराध जिसमें वांछित हैं *मु०अ०सं०-319/2026* धारा- 8/21/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट व 111(2)(बी), 111(4) बीएनएस थाना चोपन सोनभद्र घोषित पुरस्कार की धनराशि- 20,000/- *7. रमेश चन्द्रवंशी पुत्र स्व0 द्वारिका चन्द्रवंशी निवासी डाला चढ़ाई थाना चोपन सोनभद्र* अपराध जिसमें वांछित हैं *मु०अ०सं०-319/2026* धारा- 8/21/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट व 111(2)(बी), 111(4) बीएनएस थाना चोपन सोनभद्र घोषित पुरस्कार की धनराशि- 20,000/-

0 likes
0 comments0 shares