Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

*संकट के समय सहारा बना जगदंबिका फिलिंग स्टेशन, सीमित मात्रा में दे

*संकट के समय सहारा बना जगदंबिका फिलिंग स्टेशन, सीमित मात्रा में दे

*संकट के समय सहारा बना जगदंबिका फिलिंग स्टेशन, सीमित मात्रा में दे रहा पेट्रोल-डीजल* गोरखपुर जिले के दक्षिणांचल क्षेत्र में शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत देखने को मिली, जिससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे मुश्किल हालात में ढेबरा बाजार स्थित जगदंबिका फिलिंग स्टेशन लोगों के लिए राहत का केंद्र बनकर सामने आया और जरूरतमंदों को लगातार ईंधन उपलब्ध कराता रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जहां एक ओर क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी बनी रही, वहीं जगदंबिका फिलिंग स्टेशन ने संकट की घड़ी में लोगों के साथ खड़े होकर अपनी जिम्मेदारी निभाई। फिलिंग स्टेशन के संचालक राहुल शाही ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सभी ग्राहकों के हित में ईंधन वितरण की एक सीमा तय की गई है। शाही जी ने बताया कि दोपहिया वाहनों के लिए 200 रुपये और चारपहिया वाहनों के लिए 500 रुपये का तेल देना अनिवार्य किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने हाथ जोड़कर ग्राहकों से अपील की कि वे अनावश्यक रूप से तेल का स्टॉक न करें और जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल लें। राहुल शाही जी ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो लोग दोबारा आकर तेल ले सकते हैं, लेकिन वर्तमान स्थिति में सभी को सहयोग और संयम बरतना बेहद जरूरी है। संकट के इस समय में फिलिंग स्टेशन द्वारा उठाया गया यह कदम क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है।

0 likes
0 comments0 shares