Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpur६ दिन पहले

सुरदापार शुक्ल में सूने पुश्तैनी मकान में भीषण चोरी गोला ------------------- रामपुर

सुरदापार शुक्ल में सूने पुश्तैनी मकान में भीषण चोरी गोला ------------------- रामपुर

सुरदापार शुक्ल में सूने पुश्तैनी मकान में भीषण चोरी गोला ------------------- रामपुर गडरी की वारदात के एक सप्ताह बाद फिर टूटा ताला। फोरेंसिक टीम पहुंची मौके पर, जांच में जुटी पुलिस। गोला थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्राम सुरदापार शुक्ल में एक सूने पड़े पुश्तैनी मकान का ताला तोड़कर चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लग गई। सुरदापार शुक्ल निवासी संपूर्णानंद तिवारी अपने भाइयों सच्चिदानंद तिवारी व अखिलानंद तिवारी के साथ इस पुश्तैनी मकान मे रहते हैं। इसी घर में उनके चाचा के परिवार के दयानंद तिवारी भी रहते हैं, जो वर्तमान में बाहर रहकर कार्य करते हैं। परिवार के अधिकांश सदस्य नौकरी के कारण गोरखपुर या अन्य स्थानों पर रहते हैं। अगस्त माह में पिता के निधन के बाद संपूर्णानंद अपनी माता को गोरखपुर ले गए थे। परिवार की बड़ी माताजी के अस्वस्थ होने के कारण सभी सदस्य पारिवारिक व्यस्तताओं में लगे थे। इसी बीच मकान सूना पड़ा था। शुक्रवार अपराह्न बड़े भाई अखिलानंद तिवारी खेती कार्य से गांव पहुंचे। जब मुख्य दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो न केवल उनके हिस्से के कमरे, बल्कि दयानंद तिवारी सहित अन्य कमरों के ताले भी टूटे पड़े थे। आलमारियां, बक्से और सामान अस्त-व्यस्त था। छत के ऊपर बने कमरे समेत कुल चार कमरों के ताले तोड़े गए थे। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घर के भीतर किसी को प्रवेश करने से रोका और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर नमूने एकत्र किए। परिवार के सभी सदस्य बाहर होने के कारण अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि नकदी व आभूषण समेत कितना सामान चोरी हुआ है। समाचार लिखे जाने तक थाने में लिखित तहरीर नहीं दी गई थी। उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह थाना क्षेत्र के रामपुर गडरी गांव में एक ही रात चार सूने घरों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी हुई थी, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है।

200 likes
0 comments2 shares