संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं पर निर्भर - करुणेश

चौरीचौरा।विश्व हिंदू कल्याण परिषद् की आवश्यक बैठक रामपुर रकबा स्थित संगठन के कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान जनपद देवरिया निवासी धीरज सिंह को सर्वसम्मति से विश्व हिंदू कल्याण परिषद् का गोरखपुर मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही रुद्रपुर निवासी कन्हैया शुक्ला को मंडल संयोजक, शशांक शुक्ला को गोरखपुर मंडल प्रभारी तथा दीपक सिंह को जनपद देवरिया का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवमनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपते हुए संगठन के राष्ट्रीय संयोजक करुणेश पांडेय ने कहा कि संगठन की मजबूती उसके समर्पित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों पर निर्भर करती है। हिंदुत्व हमारी सांस्कृतिक पहचान और सनातन परंपरा का आधार है। इसके संरक्षण, संवर्धन और हिंदू समाज की एकजुटता के लिए परिषद् निरंतर कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू कल्याण परिषद् मथुरा स्थित भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण को लेकर लगातार प्रयासरत है , श्रीकृष्ण मंदिर संकल्प हमारी आस्था से जुड़ा विषय है। इस दिशा में संगठन शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए गोरखपुर मंडल में संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे तथा संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। बैठक में मुख्य रूप से राहुल गिरी, धीरज सिंह, विशाल गुप्ता, मानस तिवारी, हरिशंकर शुक्ला आदि मौजूद रहे।