Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग २ घंटे पहले

लखनऊ में आइसा का 'जेन-जी राइजिंग' कार्यक्रम: गांधी भवन में कड़ी सुरक्षा,

लखनऊ में आइसा का 'जेन-जी राइजिंग' कार्यक्रम: गांधी भवन में कड़ी सुरक्षा,

लखनऊ में आइसा का 'जेन-जी राइजिंग' कार्यक्रम: गांधी भवन में कड़ी सुरक्षा, 2 जगह चेकिंग; स्याही वाले पेन और कोल्डड्रिंक पर रोक *लखनऊ।* ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) का 'GenZ Rising' कार्यक्रम बुधवार को कैसरबाग स्थित गांधी भवन में हो रहा है। कार्यक्रम में आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा समेत कई छात्र नेता और सोशल एक्टिविस्ट शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम को देखते हुए गांधी भवन के बाहर और अंदर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम में आने वाले लोगों की दो अलग-अलग जगहों पर चेकिंग की जा रही है। कार्यक्रम स्थल पर इंक वाले पेन और इंक लाने पर भी रोक लगाई गई है। इंक वाला पेन लेकर पहुंच रहे लोगों को हॉल के बाहर ही रोककर पुलिस पेन जमा करा रही है। 'GenZ Rising' अभियान की शुरुआत 9 अगस्त को इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से हुई थी। अलग-अलग जनपदों से होते हुए अभियान अब लखनऊ पहुंचा है। इसके जरिए प्रदेश के छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को व्यापक स्तर पर छात्र-युवा आंदोलन से जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

0 likes
0 comments0 shares