52 ग्राम सभाओं में जी राम जी के तहत कच्चा काम शुरू

52 ग्राम सभाओं में जी राम जी के तहत कच्चा काम शुरू सहजनवा गोरखपुर सहजनवा ब्लाक में जी राम जी के तहत ब्लाक के 64 ग्राम सभाओं के सापेक्ष में 52 ग्राम सभाओं में काम शुरू हो गया है बाकी 12 ग्राम सभा में शुरू होना है ।इसके लिए जिम्मेदारों को 11 अक्टूबर तक काम शुरू करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं ।सरकार ने विकसित भारत ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत रोजगार देने के लिए सहजनवा ब्लाक प्रशासन ने कमर कस लिया है ।सभी ग्राम रोजगार सेवकों सचिवों और तकनीकी सहायकों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी लोग संबंधित प्रयास से सभी ग्राम सभा में जी राम जी के तहत काम शुरू कर दें। बताया जाता है कि 52 ग्राम सभा में कुल मिलाकर करीब 13 किलोमीटर मिट्टी के कार्य शुरू हो गया है पक्के काम की स्वीकृति अभी नहीं मिली है ।जिन ग्राम सभा में काम शुरू नहीं हुआ है उसमें भडसार उज्जिखोर गोरेडीह बनगांवा तेनु हारि मझौरा पचौरी परमेश्वरपुर सीहापार सहित कुछ अन्य ग्राम सभाएं हैं। इस बारे में एपीओ अवधेश वर्मा ने कहा कि शासन की मनसा के अनुरूप अधिक से अधिक मानव दिवस सृजित कर श्रमिकों को रोजगार देने का निर्देश है।