Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow१४ मिनट पहले

बारिश में भीगती रही वर्दी, पर नहीं डिगा फर्ज: गणेश विसर्जन पर

बारिश में भीगती रही वर्दी, पर नहीं डिगा फर्ज: गणेश विसर्जन पर

बारिश में भीगती रही वर्दी, पर नहीं डिगा फर्ज: गणेश विसर्जन पर घंटाघर तक मुस्तैद रही राजघाट पुलिस *गोरखपुर।* मूसलाधार बारिश में भी गोरखपुर पुलिस का हौसला नहीं डिगा। शुक्रवार की रात लगातार हो रही तेज बारिश के बीच गोरखपुर में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं के साथ-साथ पुलिसकर्मियों की वर्दी भी पूरी तरह भीग गई, लेकिन जवान अपने फर्ज पर डटे रहे। गणेश विसर्जन के दौरान राजघाट थाना प्रभारी गौरव कुमार वर्मा खुद पाण्डेयहाता, घंटाघर समेत पूरे थाना क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था देखते रहे। कड़ाके की ठंड और बारिश के बावजूद एक भी पुलिसकर्मी ड्यूटी प्वाइंट से नहीं हटा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी सिटी निमिष पाटिल और सीओ कोतवाली ओमकार दत्त तिवारी ने भी विसर्जन मार्ग का निरीक्षण किया और पल-पल की निगरानी करते रहे। ड्रोन कैमरे से पूरे विसर्जन रूट पर नजर रखी गई ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों के साथ श्रद्धालु प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए लेकर आगे बढ़ते रहे। पुलिस ने जगह-जगह पर्याप्त बल तैनात कर सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित कराई। इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक उमेश शर्मा, अतरुसबाग चौकी प्रभारी रोहित साहू, पाण्डेयहाता चौकी प्रभारी योगेन्द्र पाण्डेय, बसंतपुर चौकी प्रभारी दीनानाथ पाण्डेय समेत सभी पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी से डटे रहे। *एक तरफ बारिश की धार, दूसरी तरफ आस्था का सैलाब और बीच में फर्ज पर अडिग खाकी ने साबित कर दिया कि ड्यूटी के आगे मौसम की कोई चुनौती बड़ी नहीं।*

0 likes
0 comments0 shares