Bansgaon Sandesh
Login
SHIV SHANKAR CHAUDHARY
Sultanpur४३ मिनट पहले

धार्मिक आयोजनों में अमर्यादित नृत्य और तेज डीजे पर रोक की मांग, पत्रकारों ने SDM को सौंपा ज्ञापन

धार्मिक आयोजनों में अमर्यादित नृत्य और तेज डीजे पर रोक की मांग, पत्रकारों ने SDM को सौंपा ज्ञापन

बल्दीराय सुल्तानपुर धार्मिक पर्वों और जुलूसों के दौरान देवी-देवताओं के भेष में होने वाले अमर्यादित नृत्य तथा तेज आवाज में बजने वाले डीजे पर रोक लगाने की मांग को लेकर सोमवार को पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी बल्दीराय प्रभात सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। 'हमारा प्रदेश न्यूज़' के चीफ अनुराग तिवारी और 'आपकी आवाज तक न्यूज़' के पत्रकार राहुल रावत ने ज्ञापन के माध्यम से धार्मिक आयोजनों में बढ़ रही अमर्यादित गतिविधियों और ध्वनि प्रदूषण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कुछ शोभायात्राओं व आयोजनों में देवी-देवताओं का रूप धारण कर अश्लील अथवा फिल्मी गीतों पर नृत्य किया जाता है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होने की आशंका रहती है। पत्रकारों ने यह भी कहा कि देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजने से बुजुर्गों, हृदय रोगियों और परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन में धार्मिक आयोजनों में अमर्यादित नृत्य पर रोक लगाने, निर्धारित ध्वनि सीमा एवं समय-सीमा का पालन कराने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले आयोजकों और डीजे संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। एसडीएम प्रभात सिंह ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए मामले को गंभीरता से लिया और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया।

0 likes
0 comments1 shares